भाटिया वेलफेयर ने रघुनंदन लाल भाटिया का स्मृति दिवस मनाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर भाटिया वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की तरफ से पूर्व विदेश राज्य मंत्री व पूर्व राज्यपाल श्री रघुनंदन लाल भाटिया जी का 104वां जन्मदिवस स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर लोक सभा सदस्य गुरजीत औजला और विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरजीत सिंह औजला ने भाटिया साहेब को श्रद्धांजलि देते कहा कि उनकी राजनीति एक खुले किताब की तरह है, हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कांग्रेस के कई बड़े पदों पर रहकर अमृतसर व पंजाब के लोगों की सेवा की। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाटिया साहेब ने राजनीति में अपने आदर्श स्थापित किया। भाटिया ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव गगन भाटिया ने कहा कि भाटिया साहेब का जन्मदिन हर साल स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संगीतमयी शाम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र भाटिया, महेंद्र सिंह भाटिया, कवलजीत सिंह भाटिया, शक्ति भाटिया, मुकेश भाटिया, करण भाटिया, पवन भाटिया, संजीव भाटिया, रमेश भाटिया मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *