भाटी को मिली पीएचडी की उपाधि

जैसलमेर | राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा से जैसलमेर जिले के बालाना गांव के निवासी हजारीसिंह भाटी ने पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की है। उनका शोध कार्य राजस्थान के थार मरुस्थल में जलवायु परिवर्तन का विश्लेषण एवं पूर्वानुमान विषय पर आधारित रहा। जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह सोध कार्य डॉ. महेंद्र प्रताप चौधरी के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में पूर्ण किया गया। अपने पीएचडी शोध के दौरान भाटी ने थार मरुस्थल क्षेत्र में वर्षा, तापमान, पवन वेग, आर्द्रता, सतही दाब तथा सतही विकिरण बजट जैसे प्रमुख जलवायु घटकों का दीर्घकालिक, मौसमी एवं स्थानिक स्तर पर विश्लेषण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *