भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोंदल में बनेगा गोंडवाना समाज का भवन:कांकेर में मुख्यमंत्री ने किए 25-25 लाख मंजूर; मांदरी महोत्सव में हुए शामिल

कांकेर जिले के ग्राम कराठी में आयोजित बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय आदिवासी परंपराओं और लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव पुरखों की परंपराओं का उत्सव है। यह नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र किया। उन्होंने सभी से अपनी मां के नाम पर एक-एक पेड़ लगाने की अपील की। वहीं, भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोंदल में गोंडवाना समाज का भवन बनेगा जिसके लिए सीएम ने 25-25 लाख मंजूर किए है। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वन उत्पादों के बेहतर प्रतिफल के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने पूर्वजों की संस्कृति को जीवित रखने और मिलजुलकर रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने की लाखों को घोषणाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर जनजातीय समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए घोषणाएं भी की। भानुप्रतापपुर में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, गोंडवाना समाज दुर्गुकोन्दल के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, गोंडवाना समाज के 12 परगना में शेड निर्माण के लिए 10- 10 लाख रुपए ,गोंडवाना समाज के 05 सर्कल में शेड निर्माण के लिए 05-05 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत संबलपुर भवन निर्माण के लिए घोषणा किया। आकांक्षी विकासखंड के तहत मिला 75 लाख का चेक मुख्यमंत्री के हाथों आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा और दुर्गूकोंदल विकासखंड के लिए नीति आयोग के द्वारा 75 लाख रुपए की राशि का चेक कलेक्टर को दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही सभी ग्राम में प्रतिभा तराशने जिला प्रशासन द्वारा एक नयी पहल प्रतिभा खोज के लिए मावा मोदोल मंथन योजना का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत प्रतिभा को खोजकर रुचि अनुसार रोजगारोन्मुखी कार्यों से जोड़ा जायेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *