भाभी को देख गंदे इशारे करने वाला देवर गिरफ्तार:शराब पीकर करता था छेड़छाड़ और गाली-गलौज, भाई को भी देता था मारने की धमकी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि देवर गंदा-गंदा इशारा करता है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय आरोपी हर प्रसाद नायक शराबी पीने का आदी है। आए दिन वह वह नशे में घर आकर हंगामा करता था। इससे पड़ोसी भी परेशान थे। आरोपी अपनी 32 वर्षीय भाभी को गंदे-गंदे इशारे करता था और गालियां देता था। जान से मारने की देता था धमकी जिससे परेशान होकर सोमवार को महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि जब उसके पति इसका विरोध करते, तो देवर उनके साथ मारपीट करता है। साथ ही चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देता है। पुलिस ने रिमांड पर भेजा जेल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के तहत केस दर्ज गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेद दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *