भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर ट्राले में लगी आग:दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक जलकर हुआ राख, तिंवरी के गगाड़ी में हुआ हादसा

तिंवरी क्षेत्र के गगाड़ी में भारतमाला एक्सप्रेस-वे 754-A पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। रतननगर के पास तेज रफ्तार से जा रहा एक ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। ट्राला पंजाब से गुजरात जा रहा था जिसमें चावल के कट्टे भरे हुए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तुरंत उसमें आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के एक घंटे से ज्यादा समय के बाद भी ट्राले में आग जलती रही। देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी, लोगों में नाराजगी भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर लगातार आगजनी की घटनाओं के बावजूद दमकल विभाग की कोई स्थायी सुविधा नहीं है, जिसकी वजह से ऐसे हादसों के बाद समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता है। शुक्रवार को हुए इस एक्सूडेंट के समय भी दमकल की गाड़ी करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ट्राला जलकर राख हो चुका था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। एक्सप्रेस-वे पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम प्रत्यक्षदर्शी रेवतराम के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि ट्राले में भरा सारा सामान जलकर राख हो गया। समय पर दमकल नहीं पहुंचने के कारण आग लगातार भड़कती रही और पूरा वाहन जलता रहा। इस हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ओसियां पुलिस थाना का जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। शुरूआति जांच में सामने आया है कि डिवाइडर से टकराने के बाद इंजन में शॉट सर्किट हुआ होगा जिसकी वजह से ट्राले में आग लगी होगी। हालांकि, पूरी जांच खत्म होने के बाद ही आग लगने का पता चलेगा। वहीं, इस हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *