कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि घोटालेबाज भाजपाईयों को बचाने के लिये साय सरकार सीजीएमएससी घोटाले और भारतमाला घोटाले की जांच इओडब्लू से करवा रही है। भाजपा सरकार दोनों ही मामलों में लीपापोती करना चाहती है। दोनों ही घोटाले में भाजपा के अनेक रसूखदार नेता शामिल हैं, इसलिए भाजपा उन्हें बचाना चाहती है। शुक्ला ने कहा कि दोनों ही योजनाओं में केन्द्र सरकार का पैसा लगा है इसमें केन्द्रीय मद में घोटाला हुआ है। अत: इन दोनों की सीबीआई से जांच करवाना चाहिये। छोटे-छोटे मामलों की जांच करने वाली सीबीआई और ईडी इस मामले की जांच क्यो नही करती है?


