भारतमाला रोड पर अवैध बजरी से भरे 2 डंपर जब्त:एक ड्राइवर गिरफ्तार; ऑपरेशन अखरोट के तहत जसोल पुलिस की कार्रवाई

बालोतरा जिले की जसोल पुलिस ने ऑपरेशन अखरोट के तहत कार्रवाई करते हुए 2 बजरी भरे डंपर को जब्त किए है। वहीं एक ड्राइवर को को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध खनन में शामिल लोगों को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी हरिशंकर ने बताया- अवैध खनन के कारोबारियों पर शिकंजा कसने एवं अवैध खनन के सभी संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर अवैध खनन रोकथाम के लिए जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने ऑपरेशन अखरोट चलाया जा रहा है। बालोतरा एएसपी गोपालसिंह भाटी, बालोतरा डीएसपी सुशील मान के सुपरविजन में थानाधिकारी चद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिशें दी गई। जसोल पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव आसोतरा से 2 डंपर जो अवैध बजरी से भरे हुए भारतमाला पर जा रहे है। इस पर पुलिस टीम ने आसोतरा व सिमालिया से 2 बजरी से भरे डंपर जब्त की कार्रवाई की। एक डंपर ड्राइवर चेतनराम पुत्र पुनाराम निवासी राजनगर भीलों की ढाणी ओसियां जोधपुर को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ बीएनएस और एमएमडीअर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पूछताछ जारी है। कार्रवाई में एएसआई शैतानसिंह, हैड कांस्टेबल जेसाराम, कांस्टेबल चंद्रपालसिंह, मोहनलाल शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *