भारतीयों के अमेरिका से डिपोर्ट मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन, सरकार से कार्रवाई की मांग

भारतीयों के अमेरिका से डिपोर्टेशन मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अजमेर में भी शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर लेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर भारतीय नागरिकों के अपमान और व्यवहार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि अमेरिका की ट्रंप सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों के साथ भयानक दुर्व्यवहार को लेकर पूरे देश में व्यापक शर्म और गुस्सा है। कांग्रेस पार्टी अमेरिका द्वारा निर्वासित भारतीय नागरिकों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और इस मुद्दे पर सरकार के कमजोर रुख का कड़ा विरोध करने के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया है। जैन ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारतीय नागरिकों के साथ भयानक दुर्व्यवहार को लेकर पूरे देश में व्यापक शर्म और गुस्सा है। जो लोग भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखा रहे थे वह अब क्यों चुप है? भारतीय नागरिकों को गुलाम की तरह हाथ में हथकड़ी लगाकर और अमानवीय हालत में भारत भेज दिया गया। जैन ने कहा कि विदेश मंत्रालय क्या कर रहा है? सरकार ने महिलाओं और बच्चों को इस अपमान से बचाने के लिए क्या किया? अमेरिका ने हमारे नागरिकों के साथ अमानवीय व्यवहार किया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। जैन ने कहा कि यह कार्रवाई भारत सरकार के हस्तक्षेप के बिना की जा रही है। भारत सरकार ने अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार की निंदा क्यों नहीं की है। विदेश मंत्रालय विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए क्या कार्रवाई कर रहा है? जैन ने कहा कि इसे लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देकर केंद्र की भाजपा सरकार से भारतीय नागरिकों के अपमान और दुर्व्यवहार को रोकने के लिए अति शीघ्र सभी आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। साथ ही कांग्रेस के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाब देने की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *