भारतीय किसान संघ ने उज्जैन मंडी में फेंकी लहसुन:चीन की लहसुन के खिलाफ किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत से जुड़े सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को आगर रोड स्थित चिमनगंज कृषि उपज मंडी में प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी पहुंचकर चीन से आयातित लहसुन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताते हुए मंडी में सांकेतिक रूप से लहसुन फेंक दी। किसान संघ के प्रांत महामंत्री भारत सिंह बैस ने बताया कि केंद्र सरकार चीन से लहसुन आयात कर रही है। इससे स्थानीय किसानों की लहसुन फसल को सही दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बैस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान सरकार को ज्ञापन देकर लहसुन का आयात बंद करने की चेतावनी दी गई है। चीनी लहसुन की गुणवत्ता सही नहीं है। इससे इंसान के शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अगर चीन से आयात बंद नहीं किया गया तो सभी जिला केन्द्रों पर प्रदर्शन किया जाएगा। आज सांकेतिक लहसुन फेंक कर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में किसान संघ उज्जैन और घट्टिया से जुड़े किसान एकत्रित हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *