भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सांसद प्रिया सरोज से सगाई:जल्द ही शादी करेंगे; इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने यूपी के मछली लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है।दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंकू ने दो दिन पहले प्रिया सरोज से सगाई की। रिंकू की बहन नेहा सिंह ने शुक्रवार को सगाई की फोटो पोस्ट की। रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वे 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराया था। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में रिंकू सिंह
ऑलराउंडर रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा। टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगा चुके हैं रिंकू
रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को डबलिन में डेब्यू किया था। वे अब तक 3 फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। रिंकू ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.09 के एवरेज से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं।
(इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *