खरगोन | शासकीय कन्या महाविद्यालय में संस्कृति विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भारतीय ज्ञान परंपरा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के तीन शासकीय महाविद्यालयों के 24 प्रतिभागियों ने भागियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कॉलेजों के दलों ने भारतीय ज्ञान परंपरा कार्यक्रम के अंतर्गत लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीजी कॉलेज खरगोन ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शासकीय कन्या महाविद्यालय, खरगोन और तृतीय स्थान शासकीय महाविद्यालय भीकनगांव की टीम ने प्राप्त किया। इस मौके पर संस्था प्राचार्य डॉ. आरके यादव, निर्णायक देवेन्द्र पांजरे, मुरली खोड़े और मंथन प्रजापति सहित महाविद्यालय स्टॉफ और छात्राएं मौजूद रही।


