भारतीय ज्ञान प्रणाली पर सेमिनार, 200 विद्वानों ने की चर्चा

भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रणजीत एवेन्यू में भारतीय ज्ञान प्रणाली और आधुनिक शिक्षा के तालमेल पर राष्ट्रीय सेमिनार हुआ। इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर), उत्तर पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में 200 से अधिक विद्वानों, शिक्षकों और विचारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शबद गायन से हुई। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ. मंदीप कौर ने दीप प्रज्वलित किया। प्रिंसिपल डॉ. मंदीप कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने नैतिक और संपूर्ण शिक्षा में धर्म, ज्ञान और कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। सेमिनार में दो तकनीकी सत्र हुए, जिनमें डॉ. कोट्स, डॉ. सक्सेना और सरिता शर्मा ने भारतीय ज्ञान प्रणाली की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली आलोचनात्मक सोच, भावनात्मक बुद्धि और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने में सहायक है। सेमिनार में समानांतर पेपर प्रेजेंटेशन सत्र भी हुआ, जिसमें 75 से अधिक शोधकर्ताओं ने शिक्षा में वैदिक और उपनिषद ज्ञान के समावेश, भारतीय कलाओं और संस्कृति की भूमिका पर अपने अध्ययन प्रस्तुत किए। इन सत्रों की अध्यक्षता डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. मीनू चौधरी और डॉ. सरिता नारद ने की। समापन अवसर पर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. परविंदरजीत कौर ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *