भारत-न्यूजीलैंड टीम के बीच रविवार को होने वाले क्रिकेट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर टीम की जीत के लिए आशीर्वाद लिया। केएल राहुल ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया। राहुल ने नंदी जी के कान में मनोकामना भी कही और नंदी को जल अर्पित किया। पूजन के दौरान केएल राहुल केसरिया दुपट्टा डाले हुए थे।इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की देहरी से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। राहुल इससे पहले भी कई बार महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भगवान शिव से जुड़ी तस्वीरें और संदेश साझा करते हैं। दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक सिम्मी यादव ने केएल. राहुल का स्वागत एवं सम्मान किया।


