जमशेदपुर | भारतीय डाक कर्मचारी संघ (तृतीय वर्ग) के सिंहभूम मंडल का द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को तुलसी भवन (बिष्टुपुर) में आयोजित हुआ। अधिवेशन में सत्र 2025-27 के लिए जिला कमेटी गठित की गई। इसमें प्रमोद कुमार को अध्यक्ष और अभिषेक कुमार को महामंत्री बनाया गया है। मौके पर बलिराम यादव, अशोक राय वाई. शुक्ला, एके सिंह आिद मौजूद थे।


