भारतीय बैटर साई सुदर्शन की पसली में फ्रैक्चर:फील्डिंग के दौरान चोट लगी, विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर; IPL तक फिट हो जाएंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बैटर साई सुदर्शन विजय हजारे ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए हैं। उनकी पसली में फ्रैक्चर हुआ है। 24 साल सुदर्शन का तमिलनाडु के लिए बचे हुए मैचों में खेल पाना मुश्किल है। हालांकि, उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है। BCCI के एक सूत्र ने बताया कि अहमदाबाद में तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी मैच में डाइव लगाकर रन पूरा करते समय उनकी दाईं ओर की 7वीं पसली (एंटीरियर कॉर्टेक्स) में फ्रैक्चर हो गया था। सुदर्शन को एक महीने से अधिक समय तक मैदान से बाहर रहना पड़ सकता है। फिलहाल, सुदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं। सुदर्शन की पसली में पहले भी लग चुकी है चोट
सुदर्शन ने चोट लगने के बाद 29 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट किया था। वहां उनका स्कैन कराया गया और आज रिपोर्ट में फ्रैक्चर का पता चला। जिस स्थान पर उन्हें फ्रैक्चर हुआ, उसी जगह उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में नेट सत्र के दौरान चोट लगी थी। ठीक होने में 8 हफ्ते का समय लगेगा
बताया जा रहा है कि इस तरह की चोट को ठीक होने में आमतौर पर छह से आठ सप्ताह का समय लगता है। स्कैन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘साई फिलहाल लोअर बॉडी की स्ट्रेंड एंड कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं। अपर बॉडी की ट्रेनिंग अगले सात से 10 दिनों में शुरू की जाएगी।’ सुदर्शन का टेस्ट क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां वह 11 पारियों में से नौ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। —————————————– भारतीय क्रिकेटर्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय कप्तान गिल नार्वे के फुटबॉलर हालैंड से मिले; शुभमन ने जर्सी गिफ्ट की, एर्लिंग ने साइन किए हुए जूते दिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने नॉर्वे के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड से मुलाकात की हैं। दोनों स्पोर्ट्स ग्रेट्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर हालैंड, गिल को अपने साइन किए हुए फुटबॉल बूट्स गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *