भारतीय मजदूर संघ की हुंकार रैली 26 दिसंबर कोजयपुर में:फलोदी में नेताओं ने दिया निमंत्रण, पोस्टर विमोचन भी किया

भारतीय मजदूर संघ 26 दिसंबर को जयपुर में एक हुंकार रैली आयोजित करेगा। इस रैली में फलोदी जिले से अधिक से अधिक श्रमिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जयपुर से नेताओं का एक दल फलोदी पहुंचा। इस दल में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के अध्यक्ष लखन सिंह गुर्जर, महामंत्री सतीश राठौड़, भारतीय मजदूर संघ के सह संगठन मंत्री गोसाई राम सियोल, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ कार्यसमिति सदस्य जनक गहलोत और डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य आईदान सिंह इंदा शामिल थे। इन नेताओं ने फलोदी जीएसएस पहुंचकर कर्मचारियों को जयपुर आने का निमंत्रण दिया। फलोदी पहुंचने पर भारतीय मजदूर संघ जिला फलोदी के अध्यक्ष रमेश नायक, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ कार्यसमिति सदस्य करन सिंह राजपुरोहित, डिस्कॉम कार्यसमिति सदस्य नेताराम देवड़ा, राजमिस्त्री मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन माली और श्रमिक संघ जिला फलोदी अध्यक्ष फिरोज खान ने उनका स्वागत किया। पोस्टर विमोचन भी हुआ इसी दौरान फलोदी शहर जीएसएस पर एक पोस्टर का विमोचन भी किया गया। करन सिंह राजपुरोहित ने फलोदी वृत्त के सभी सदस्यों से रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया और निमंत्रण देने आए अतिथियों को विश्वास दिलाया कि फलोदी जिले से बड़ी संख्या में श्रमिक 26 दिसंबर को जयपुर की हुंकार रैली में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में डिस्कॉम श्रमिक संघ के संरक्षक कनिष्ठ अभियंता अरविंद पंवार, प्रेमराज जांगिड़, भारतीय मजदूर संघ कार्यकारी अध्यक्ष कपूरचंद माली, फलोदी ग्रामीण डिस्कॉम जिलाध्यक्ष हनुमान खिलेरी, इमरता राम मेघवाल, हरीश वर्मा, ओमप्रकाश विश्नोई, बुधा राम विश्नोई, नारायण परिहार, रामकेश मीणा, रामनारायण चौधरी, अनिल शर्मा, गुड्डा मीणा, मनोज थानवी, रामचंद्र मेघवाल, चंद्रभान मीणा, पारस गुप्ता, चिराग भार्गव, वासुदेव मेघवाल, कमल जीनगर, गणेश चौहान, नरेश मीणा, भगवान सिंह, महिपाल मीणा, रणजीत सिंह, जगदीश विश्नोई और अकरम सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *