अमृतसर| भारतीय व्यापार मंडल की प्रदेश इकाई ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वितरित की । व्यापार मंडल के प्रदेश प्रधान राजीव अनेजा की अगुवाई में मंडल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीडितों को राहत सामग्री प्रदान की। अनेजा ने अन्य व्यापारिक संस्थाओं व एनजीओ को भी राहत सामग्री के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेघर हो चुके लोगों का पुनर्वास कार्य शुरू करने की अत्यन्त अवाश्यक है।


