भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा: कॉलेज स्तर पर बालोद के लिकेश साहू प्रथम

भास्कर न्यूज | बालोद भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 के जिला स्तरीय परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला संयोजक मिलन सिंह सिन्हा ने बताया कि परीक्षा जिले के 575 स्कूलों हुई थी, जिसमें कक्षा 5वीं से 12वीं तथा कॉलेज स्तर तक कुल 21011 विद्यार्थी शामिल हुए। जिला स्तरीय परिणाम में कक्षा 5वीं में प्रथम मेघा चंदेल धनगांव, द्वितीय आयुषी गजभिए धनगांव, तृतीय प्रांजल साहू डौकीडीह गुंडरदेही रहे। कक्षा 6 वीं में प्रथम मयंक कुमार सोनभद्र खुंदनी, द्वितीय मिसिका दुबे बालोद, तृतीय चूलीसा ध्रुव बालोद, कक्षा 7वीं में प्रथम तेलीना निषाद अंगारी, द्वितीय पूर्वी साहू तवेरा, तृतीय कोमेश साहू खपरी, 8वीं में प्रथम अनंत महतेल दुधली, द्वितीय अदिति सिन्हा अर्जुन्दा, तृतीय आकांक्षा धनेली, 9 वीं में प्रथम गगनदीप लोहले गुरूर, द्वितीय मानसी साहू बेलोदी, तृतीय लीना डुड़ेरा रहे। कक्षा 10वीं में प्रथम कृतिका साहू नेवारीकला, द्वितीय निष्ठा साहू माहुद बी, तृतीय डिम्पल माहुद बी, 11वीं में प्रथम ख्याति साहू छेड़िया, द्वितीय श्रुति साहू चंदनबिरही, तृतीय तनिषा भैंसबोड़, 12 वीं में प्रथम रुद्रकुमार यादव अर्जुन्दा, द्वितीय ध्यानी सिन्हा अर्जुन्दा, तृतीय फिजा बानो गुंडरदेही रहे। कॉलेज स्तर पर प्रथम लिकेश कुमार साहू बालोद, द्वितीय हेमांशु यादव बालोद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *