भारतीय संस्कृति में गुरु शब्द व्यापक और गहन अर्थ समेटे हुए है : महारज

भास्कर न्यूज | अमृतसर अखंड परम धाम आश्रम में व्यास पूजा एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सद्गुरुदेव महाराज, स्वामी परमानन्द गिरि महाराज के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर स्वामी डॉ. अनंतानंद गिरि महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु शब्द अत्यंत व्यापक और गहन अर्थ समेटे हुए है। गुरु केवल आध्यात्मिक या धार्मिक मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि वह प्रत्येक व्यक्ति है जो मानव कल्याण का मार्ग दिखाता है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, गुरु वंदना और व्यास पूजा में भाग लेकर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *