भारतीय सेना पर हमें बेहद गर्व, पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया : खान

जालंधर| पहलगाम में आतंकी हमले का बदला ले लिया गया है। भारत की तरफ से पाकिस्तान व पीओके पर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं। पूरा देश एकजुट है। पहली बार है कि देश की 140 करोड़ आबादी और सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से भारत सरकार को समर्थन दिया है और भारतीय सेना की तरफ से जो कार्रवाई की गई है, उसका समर्थन किया है। ठेकेदार यूनियन के प्रधान अमजद अली खान ने कहा कि इस मौके पर सभी धर्म, राजनीतिक, सामाजिक संगठन एकजुट है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है और भारतीय सेना का मुकाबला न तो पहले पाकिस्तान ने किया है और न इस बार किया है। इस हमले से पाकिस्तान को सबक मिलेगा और अगर अब पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ नापाक साजिश की गई तो भारतीय सेना उसे छोड़ेगी नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *