महासमुंद| शहीद स्मारक सेवा समिति पिथौरा के द्वारा देश की सेवा में शहीद होने वाले अमर शहीद नोहर सिंह ठाकुर की शहादत दिवस पर शहीद स्मारक सेवा समिति के सभी देशभक्त उपस्थित रहे.इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अजीत ओगरे एसडीओपी पिथौरा , नव पदस्थ थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा उपस्थित रहकर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुरूआत किया। अमर शहीद नोहर सिंह ठाकुर जो कि छिबरा के निवासी हैं, उनकी शहादत को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया.साथ ही पिथौरा के निकटतम ग्राम मुदिपार से भारतीय सेवा अग्निवीर में चयनित नरेंद्र साहनी को तथा उनके परिवारजनों का समिति के द्वारा सम्मान किया गया.उनका पदस्थापना लेह लद्धाख में हुआ है। इस अवसर पर उनके पिता जोहन साहनी, माता जमुना साहनी, उनकी बहन और उनके दोस्त उपस्थित रहे। इस मौके पर समिति के सदस्य गुरदीप चावला, गौरव चंद्राकर रितेश महंती, अंतर्यामी प्रधान, कौशल किशोर साहू, डोलामणि साहू, अमरप्रीत छाबड़ा, सुरेंद्र सलूजा, रमेश सोनी, किशोर, शुभम अग्रवाल, आरती कालसा, सविता जलक्षरी, एमके साहू पटेल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश साहू ने किया।


