कोरबा | नववर्ष के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत शासकीय कन्या विद्यालय, साडा में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और स्कूल पहुंचने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव ने छात्राओं को साइकिल प्रदान की। इस दौरान मुख्य प्रबंधक अनिल ओझा व प्रबंधक (एचआर) धीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त करने प्रेरित किया। इस पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं।


