भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर सट्टा लगाते 12 युवक पकड़ाए:दुर्ग में मोबाइल ऐप के जरिए पैसे लिए, हर दांव पर 3% कमीशन था

दुर्ग जिले में ऑनलाइन क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर में 3 दिसंबर को हुए भारत-दक्षिण अफ्रीका ODI मैच पर आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा लगवा रहे थे। जिले के 3 थानों की पुलिस सिटी कोतवाली, पुलगांव और धमधा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से लगभग 2 लाख रुपए नकद और 15 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हर दांव पर 3 प्रतिशत कमीशन लेते थे हाल ही के महीनों में जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस को 3 दिसंबर को सूचना मिली थी कि तांदुला जलाशय के पास राजेंद्र पार्क के सामने एक युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। टीम ने मौके पर छापा मारकर दिनेश बंजारे (31 वर्ष) को सट्टा खिलाते हुए रंगेहाथ पकड़ा। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि उसे सट्टा आईडी ‘MYbet777.co’ आरोपी अंकित मेडे ने उपलब्ध कराई थी। दिनेश हर दांव पर 3% कमीशन लेता था और इसी आईडी से वह आकाश नंदनवार (25 वर्ष) को भी 2% कमीशन पर दांव लगवाता था। पुलिस ने दिनेश के पास से एक लाख रुपए नकद और दो मोबाइल फोन, जबकि आकाश के पास से 50 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस ने दी दबिश पुलगांव थाना क्षेत्र में भी पुलिस को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीमन बंजारे (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। जांच में टीमन ने बताया कि वह अपने दोस्त पवन तांबूले के जरिए सट्टा आईडी बनवाकर दांव लगवाता था। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन (वीवो और सैमसंग) जब्त किए। धमधा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने एक ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, जिसे आठ लोगों की टीम चला रही थी। धमधा पुलिस की कार्रवाई धमधा थाना क्षेत्र में बाजारपारा मंगल भवन के पास पुलिस ने एक और बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। यहां शशांक शर्मा (24 वर्ष) अपने मोबाइल से क्रिकेट, कल्याण और राजधानी नाइट पर ‘ऑनलाइन सट्टा पट्टी’ लिखता पाया गया। मौक़े पर उपस्थित तुकाराम शर्मा, राकेश सिन्हा, धर्मराज वर्मा, देवचरण साहू, संजय कहार, थान सिंह यादव और शेखर साहू के मोबाइल फोन भी चेक किए गए। सभी के मोबाइल में सट्टा लेनदेन से जुड़े चैट, स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां से पुलिस ने 10 मोबाइल और ₹31,200 नकद जब्त किया। न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए आरोपी सभी मामलों में सिटी कोतवाली, पुलगांव और धमधा थानों में आरोपियों के खिलाफ धारा 7, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1. दिनेश बंजारे (31) 2. आकाश नंदनवार (25) 3. टीमन बंजारे (26) 4. पवन तांबूले 5. शशांक शर्मा (24) 6. तुकाराम शर्मा (45) 7. राकेश सिंह (32) 8. धर्मराज वर्मा (29) 9. देवचरण साहू (25) 10. संजय कर (32) 11. थान सिंह यादव (37) 12. शेखर साहू (28)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *