भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया : रिंकू

जालंधर | भाजपा नेता सुशील रिंकू ने कहा कि पिछले महीनों कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ था वह पहलगाम नहीं बल्कि पूरे देश पर हमला था। इसके बाद पूरा देश जिसमें आम लोग और सभी राजनीतिक पार्टियां एकजुट होकर हमले पर जवाबी कार्रवाई का समर्थन रही थीं। देश की 140 करोड़ की आबादी ने एकजुट होकर इस हमले का विरोध किया। पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर में हो रही डेवलपमेंट को रोकने की नापाक कोशिश की है क्योंकि धारा 370 खत्म करने के बाद से कश्मीर में लगातार डेवलपमेंट हो रही है। पूरा देश और राजनीतिक पार्टियां भारत सरकार के साथ खड़ी है। आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने इंटरनेशनल स्तर पर समर्थन हासिल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *