भारत ने पाकिस्तान हाईकमीशन के अफसर को निकाला:24 घंटे में देश छोड़ने को कहा; ऑपरेशन सिंदूर में महिला सैनिकों ने भी मोर्चा संभाला था

भारत ने बुधवार शाम को पाकिस्तान हाई कमीशन के एक और अधिकारी को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया। ऐसा 8 दिनों में दूसरी बार किया है। इससे पहले 13 मई को एक अफसर को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर भारत से जाने को कहा था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह अफसर अपने पद के अनुरूप काम नहीं कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, निष्कासित अफसर पर भारत के खिलाफ जासूसी जैसे गंभीर आरोप हैं। ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ किसी भी विदेशी राजनयिक को अवांछनीय घोषित करने की वह स्थिति होती है, जिसमें उसे देश से तुरंत चले जाने को कहा जाता है। यह कूटनीतिक स्तर पर बेहद सख्त और गंभीर प्रतिक्रिया मानी जाती है। बुधवार के बड़े अपडेट्स भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *