भारत ने फिर दिखाई अंतरिक्ष में अपनी ताकत:ISRO ने दूसरी बार दो सैटेलाइट्स की सक्सेसफुली डॉकिंग की, जनवरी में पहली बार की थी

ISRO ने दूसरी बार अंतरिक्ष में दो सैटेलाइट्स की सक्सेसफुली डॉकिंग की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को X पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब दोबारा डॉकिंग की सफलता के बाद, आने वाले दो हफ्तों में और भी वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा- यह मिशन भारत की स्पेस टेक्नोलॉजी में स्वदेशी क्षमताओं का एक अहम उदाहरण बनकर उभरा है। दरअसल, ISRO ने 30 दिसंबर 2024 को PSLV-C60 / SPADEX मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। 16 जनवरी को सुबह 6:20 बजे सेटेलाइट्स का पहला डॉकिंग हुआ था। फिर 13 मार्च को सुबह 9:20 बजे सफलतापूर्वक इसे अनडॉक किया गया। 16 जनवरीः भारत अंतरिक्ष में दो सैटेलाइट को सक्सेसफुली डॉक करने वाला चौथा देश बना भारत 16 फरवरी को अंतरिक्ष में दो स्पेसक्राफ्ट को सक्सेसफुली डॉक करने वाला चौथा देश बना था। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन ही ऐसा करने में सफल रहे हैं। इस मिशन की कामयाबी पर चंद्रयान-4, गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसे मिशन्स निर्भर थे। चंद्रयान-4 मिशन में चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे। वहीं गगनयान मिशन में मानव को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इससे पहले 7 जनवरी को इस मिशन में दोनों सैटेलाइट्स को कनेक्ट किया जाना था, लेकिन इसे टाल दिया गया। फिर 9 जनवरी को भी तकनीकी दिक्कतों के कारण डॉकिंग टल गई। 12 जनवरी को सैटेलाइट्स को 3 मीटर तक पास लाने के बाद वापस इन्हें सुरक्षित दूरी पर ले जाया गया था। खबर में आगे बढ़ने से पहले मिशन की 4 तस्वीरें… सक्सेसफुल डॉकिंग के बाद इसरो ने कहा- स्पेसक्राफ्ट की डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई! एक ऐतिहासिक क्षण। चलिए डॉकिंग प्रोसेस जानते हैं: स्पेसक्राफ्ट्स के बीच की दूरी को 15 मीटर से 3 मीटर तक लाया गया। डॉकिंग की शुरुआत सटीकता के साथ की गई, जिससे स्पेसक्राफ्ट को कैप्चर करने में कामयाबी मिली। डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई। भारत सफल स्पेस डॉकिंग हासिल करने वाला चौथा देश बन गया। पूरी टीम को बधाई! भारत को बधाई! डॉकिंग के बाद, सिंगल ऑब्जेक्ट के रूप में दो स्पेसक्राफ्ट का कंट्रोल सक्सेसफुल हुआ। आने वाले दिनों में अनडॉकिंग और पावर ट्रांसफर चेक किए जाएंगे। स्पेडेक्स मिशन ऑब्जेक्टिव क्या था: डॉकिंग और अनडॉकिंग टेक्नोलॉजी दुनिया को दिखाना स्पेडेक्स मिशन प्रोसेस: जानिए कैसे नजदीक आए दोनों स्पेसक्राफ्ट 30 दिसंबर को PSLV-C60 रॉकेट से 470 किमी की ऊंचाई पर दो छोटे स्पेसक्राफ्ट टारगेट और चेजर को अलग-अलग कक्षाओं में लॉन्च किया गया। डिप्लॉयमेंट के बाद, दोनों स्पेसक्राफ्ट्स की रफ्तार करीब 28,800 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई। ये रफ्तार बुलेट की स्पीड से 10 गुना ज्यादा थी। दोनों स्पेसक्राफ्ट्स के बीच सीधा कम्युनिकेशन लिंक नहीं किया गया। इन्हें जमीन से गाइड किया गया। दोनों स्पेसक्रॉफ्ट को एक-दूसरे के करीब लाया गया। 5 किमी से 0.25 किमी के बीच की दूरी तय करते समय लेजर रेंज फाइंडर का उपयोग किया गया। 300 मीटर से 1 मीटर की रेंज के लिए डॉकिंग कैमरे का इस्तेमाल हुआ। वहीं 1 मीटर से 0 मीटर तक की दूरी पर विजुअल कैमरा उपयोग में आया। सक्सेसफुल डॉकिंग के बाद, अब आने वाले दिनों में दोनों स्पेसक्राफ्ट के बीच इलेक्ट्रिकल पावर ट्रांसफर दिखाया जाएगा। फिर स्पेसक्राफ्ट्स की अनडॉकिंग होगी और ये दोनों अपने-अपने पेलोड के ऑपरेशन को शुरू करेंगे। करीब दो साल तक ये इससे वैल्युएबल डेटा मिलता रहेगा। मिशन क्यों जरूरी: चंद्रयान-4 जैसे मिशन्स की सफलता इसी पर निर्भर भारत ने अपने डॉकिंग मैकेनिज्म पर पेटेंट लिया
इस डॉकिंग मैकेनिज्म को ‘भारतीय डॉकिंग सिस्टम’ नाम दिया गया है। इसरो ने इस डॉकिंग सिस्टम पर पेटेंट भी ले लिया है। भारत को अपना खुद का डॉकिंग मैकेनिज्म डेवलप करना पड़ा, क्योंकि कोई भी स्पेस एजेंसी इस बेहद कॉम्प्लेक्स प्रोसेस की बारीकियों को शेयर नहीं करती है। एक्सपेरिमेंट के लिए 24 पेलोड भी मिशन में भेजे गए थे
माइक्रोग्रेविटी में एक्सपेरिमेंट के लिए इस मिशन में 24 पेलोड भी भेजे गए हैं। ये पेलोड PSLV रॉकेट की चौथी स्टेज में थे जिसे POEM (PSLV ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल) कहा जाता है। 14 पेलोड इसरो से हैं और 10 पेलोड गैर-सरकारी संस्थाओं (NGE) से हैं। अमेरिका ने 16 मार्च, 1966 को पहली बार डॉकिंग की थी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *