भारत-न्यूजीलैंड वन-डे मैच के लिए डायवर्शन प्लान:स्टेडियम के 1 किलोमीटर एरिया में सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग रहेगी

भारत-न्यूजीलैंड एकदिवसीय क्रिकेट मैच रविवार को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। डे-नाइट मुकाबले के लिए पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैफिक प्लान जारी किया। इसके मुताबिक दोपहर 12 बजे से रेसकोर्स रोड और स्टेडियम के आसपास 1 किमी में सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग रहेगी। रेसकोर्स रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया मैच शुरू होने के 2 घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे से ट्रैफिक प्लान लागू हो जाएगा। मैच शुरू हो जाने के बाद ट्रैफिक सुचारु रहेगा, लेकिन मैच खत्म होने से 1 घंटे पहले और खत्म होने के 1 घंटे बाद तक डायवर्शन प्लान फिर लागू रहेगा। हुकमचंद घंटाघर व पंचम की फैल की ओर से आने वाले दर्शकों का प्रवेश जंजीरावाला चौराहा से होगा। लैंटर्न तरफ से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम आ सकते हैं। टिकट धारी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश स्टेडियम की ओर प्रतिबंधित लैंटर्न से जंजीरावाला रोड पर भी नहीं जा सकेंगे
(केवल टिकटधारी/ इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर) ट्रैफिक डायवर्शन यहां इन मार्गों से गुजरने से बचें
पासधारकों की पार्किंग
1. यशवंत क्लब पार्किंग
2. खेल प्रशाल व आईटीसी पार्किंग
3. बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स पार्किंग
4. विवेकानंद स्कूल पार्किंग
5. आईडीए परिसर पार्किंग
बगैर पासधारी के लिए
1. बाल विनय मंदिर स्कूल
2. एसजीएसआईटीएस कैंपस
3. पंचम की फैल स्थित मैदान
(यहां पहले आओ, पहले पाओ)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *