भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ के 8 प्रतिनिधि होंगे शामिल

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग 24 दिसंबर को भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस उत्सव 2025 का आयोजन डिजिटल न्याय के माध्यम से कुशलता पूर्वक त्वरित निपटान की थीम पर किया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा नामित 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी हिस्सा लेंगे, जिसमें जिला उपभोक्ता आयोग अंबिकापुर के सदस्य नवनी कान्त दत्ता भी शामिल हैं। कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न राज्यों से राज्य व जिला उपभोक्ता आयोगों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। छत्तीसगढ़ से नामांकित प्रतिनिधिमंडल में राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर से श्रीनिवास तिवारी रजिस्ट्रार, प्रमोद वर्मा सदस्य, जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्षों में आनंद कुमार सिंघल (बिलासपुर), छमेश्वर लाल पटेल (रायगढ़), रंजना दत्ता कोरबा, डाकेश्वर प्रसाद शर्मा रायपुर आदि शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *