भारत माला रोड पर बेकाबू स्कार्पियो पलटी, 7 घायल:सामाजिक प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे, बाड़मेर हॉस्पिटल में कराया भर्ती

भारत माला हाईवे पर एक स्कॉर्पियों बेकाबू होकर पलट गई। इससे उसमें सवार 7 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियों में सवार होकर 7 जने सामाजिक प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे। स्कॉर्पियों में सवार होकर 7 जने सामाजिक प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे। घटना बाड़मेर जिले के रामसर थाना इलाके के सुराली फांटा, इब्रे का तला गांव दोपहर की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस से घायलों को बाड़मेर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां पर सभी का इलाज चल रहा है। वहीं, हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार एक स्कॉर्पियो में रिश्तेदार सहित जान जने सेहलाऊ सामाजिक प्रोग्राम में जा रहे थे। भारत माला रोड सुराली फांटा, इब्रे का तला गांव में स्कार्पियों बेकाबू होकर पलट गई। इससे स्कार्पियों में सवार हाजी सादिक पुत्र सफी मोहम्मद, इंदिरा कॉलोनी, बाड़मेर, सलीम खान (52) पुत्र अब्दुल खान, रोशन खान (50) पुत्र युसूफ खान दोनों निवासी तिलक नगर, मनवर खान (27) पुत्र मियांदाद निवासी फोसमा दुधोड़ा, सोहेल अहमद (46) पुत्र जमीन अहमद निवासी नोखा बीकानेर, मकबूल हुसैन (55) पुत्र अनवर हुसैन, मकसूद खान (55) पुत्र जिया हसन खान दोनों निवासी बीकानेर शहर घायल हो गए। सभी का रामसर में प्राथमिक इलाज के बाद बाड़मेर रेफर किया गया। फिलहाल सभी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर घटना स्थल रामसर पुलिस मौके पर पहुंची। बाड़मेर हॉस्पिटल में कोतवाल बलभद्र सिंह पहुंचे। वहीं भीड़ ज्यादा होने के कारण व्यवस्था को संभाला। कोतवाल बलभद्र सिंह ने बताया- स्कॉर्पियों सवार सेहलाऊ में एक सामाजिक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रामसर थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया- भारत माला रोड पर स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटी है। सात जने घायल हुए है। सभी को बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। गंभीर घायलों का सिटी स्कैन जांच करवाकर इलाज शुरू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *