भारत रत्न स्व. वाजपेयी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस कल:पूर्व पीएम के चित्र पर अर्पित की जाएगी पुष्पांजली, दिलवाई जाएगी सुशासन की शपथ

प्रमुख शासन सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग जयपुर द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है। दिलवाई जाएगी सुशासन की शपथ जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि इस अवसर पर 25 दिसंबर को जिला एवं ग्राम स्तर तक के समस्त राजकीय कार्यालयों एवं उपक्रमों में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की जायेगी एवं सुशासन शपथ दिलवायी जायेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *