गिरिडीह|मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 17 जून से 21 जून तक भारी बारिश को लेकर विशेष बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन में 19 जून को गिरिडीह जिले में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जिले को रेड जोन में रखा गया है। इस चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत एहतियातन कदम उठाए गए हैं। गिरिडीह जिले के डीसी रामनिवास यादव ने सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की पढ़ाई 19 जून को बंद रखने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।


