भास्कर अपडेट्स:आरजी कर ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस में सियालदह कोर्ट 18 जनवरी को फैसला सुनाएगा

कोलकाता आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सियालदह कोर्ट 18 जनवरी को फैसला सुनाएगा। CBI ने आरोपी संजय राय के खिलाफ BNS की धारा 64, 66 और 103(1) के तहत 7 अक्टूबर, 2024 को चार्जशीट दायर की थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… 21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा राष्ट्रपति भवन; गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट के चलते लिया गया फैसला गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण राष्ट्रपति भवन (सर्किट-1) 21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। सर्किट-1 आने वाले विजिटर्स को राष्ट्रपति भवन के मुख्य भवन का भ्रमण कराता है, जिसमें उन्हें भवन के प्रांगण और प्रमुख कक्ष तथा लंबा ड्राइंग रूम दिखाया जाता है। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल के कारण राष्ट्रपति भवन में 11, 18 और 25 जनवरी को गार्ड ऑफ चेंज समारोह भी नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होने वाला गार्ड ऑफ चेंज समारोह एक सैन्य परंपरा है। जिसे हर हफ्ते आयोजित किया जाता है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के लिए लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें सरपंच, आपदा राहत कार्यकर्ता, वाटर वॉरियर्स, हथकरघा और हस्तशिल्प कारीगर, मन की बात के प्रतिभागी, माई भारत वॉलेंटियर्स, पूर्वोत्तर राज्यों से आए अतिथि और बेस्ट स्टार्ट-अप शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्टील प्लांट की चिमनी गिरी; करीब 8 लोग दबे, 4 की मौत की आशंका छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कुसुम पावर प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रामबोर्ड गांव में स्थित प्लांट में चिमनी गिरने से 7 से 8 लोग दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों के मरने की खबर है। मामला सरगांव थाना इलाके का है। प्लांट प्रशासन ने पहले तो लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद रेस्क्यू टीम को अंदर जाने दिया। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा CM के कार्यक्रम के बाहर आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने मुख्यमंत्री से मिलने से रोका तो दंपती ने खुद पर पेट्रोल डाला हरियाणा में हिसार कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में पहुंचे CM नायब सैनी के कार्यक्रम के बाहर दंपती ने सुसाइड की कोशिश की। उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। हालांकि आग लगाने से पहले लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई। दंपती की नाबालिग बेटी कई दिनों से लापता है। वह 2 बार पहले भी हिसार लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं। हालांकि पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई। पढ़ें पूरी खबर… सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर माओवादियों से मुठभेड़, कोर जोन में पहुंची फोर्स; 3 नक्सली मारे छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में गुरुवार सुबह से मुठभेड़ चल रही है। जिसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि DRG, STF और कोबरा की टीम ने नक्सलियों के बटालियन नंबर-1 इलाके को घेर रखा है। रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर… मणिपुर के काकचिंग में दो उग्रवादी गिरफ्तार; सुगनू, चेयरेल और काकचिंग खुनौ में जबरन वसूली कर रहे थे सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) के दो सदस्यों को मणिपुर के काकचिंग जिले से जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों काकचिंग जिले के सुगनू, चेयरेल और काकचिंग खुनौ इलाके में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को SC में चुनौती, 4 फरवरी को सुनवाई सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई को तैयार हो गया है। 2024 की शुरुआत में बनाए गए इस कानून में भारत के चीफ जस्टिस को चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सेलेक्शन पैनल से हटा दिया। इस पर 4 फरवरी को सुनवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *