कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी में SSLC (कक्षा 10वीं) परीक्षा के दौरान छात्रों ने आंसर सीट में 500-500 रुपए के नोट रखकर पास कराने की गुहार लगाई। कुछ छात्रों ने लिखा, ‘सर, चाय पी लीजिए और पास कर दीजिए।’ किसी ने लिखा, ‘प्यार आगे बढ़ाना है तो पास करिए।’ एक छात्र ने तो यहां तक लिखा, ‘अगर पास किया तो और पैसे दूंगा।’ शिक्षकों ने बताया कि आंसर सीट में कई भावनात्मक अपील की गईं — जैसे ‘माता-पिता कॉलेज नहीं भेजेंगे अगर फेल हुआ।’ इन घटनाओं की तस्वीरें और बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।


