भास्कर अपडेट्स:केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन बोले- केरल को बजट में ज्यादा फंड चाहिए, तो खुद को पिछड़ा घोषित करे

आम बजट को लेकर केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन की तरफ से केरल को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। केरल की सत्ताधारी पार्टी LDF और विपक्षी पार्टी UDF ने कुरियन से माफी मांगने को कहा है। दरअसल, कुरियन ने कहा था कि केरल को केंद्र से अधिक धन चाहिए तो उसे खुद को पिछड़ा घोषित करना चाहिए। UDF ने इस बयान को राज्य का अपमान बताया। विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 में केरल की मांगों की अनदेखी की गई है। साथ ही भाजपा के अन्य नेताओं से इस बयान पर सफाई मांगी है। सीएम पिनराई विजयन ने भी बयान वापस लेने और माफी मांगने की मांग की। आज की अन्य प्रमुख खबरें… जम्मू में सेना के कैंप में कैप्टन का निधन, एक दिन पहले बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे जम्मू में आर्मी कैंप में सेना के कैप्टन का रविवार को निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यूपी के रहने वाले कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह शनिवार देर रात अखनूर आर्मी कैंट में बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *