भास्कर अपडेट्स:केरल में वैन से विस्फोटक भरे 100 से ज्यादा बॉक्स मिले, तरबूज के नीचे छिपाकर ले जा रहा था चालक

केरल के पलक्कड़ में बुधवार रात पुलिस ने एक पिकअप वैन से बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए। वैन में तरबूज की खेप के नीचे छिपाकर 100 से ज्यादा बॉक्स में जिलेटिन स्टिक और 20 से अधिक बॉक्स में डेटोनेटर रखे गए थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पलक्कड़ टाउन साउथ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई रात करीब 9 बजे पलक्कड़ टाउन इलाके में की गई। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटकों के बॉक्स तरबूज की खेप के नीचे छिपाकर रखे गए थे, ताकि शक न हो। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राज्य में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाए जा रहे हैं। इसके बाद वाहन जांच शुरू की गई। जब पुलिस ने पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया तो चालक नहीं रुका और गाड़ी भगा ले गया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर वैन को रोका और वैन की तलाशी ली। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि उसने ये बॉक्स तमिलनाडु के कोयंबटूर से लोड किए थे और उन्हें केरल के थ्रिसूर स्थित एक खदान तक ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सभी बॉक्स की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *