भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में बस रुकवाकर नाकबपोश चढ़े, मारपीट में 4 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक बस पर हुए हमले में चार लोग घायल हो गए। चारों एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। बस उन्हें लेकर मारोग की टनल प्रोजेक्ट साइट पर ले जा रही थी। रास्ते में कुछ नकाबपोश लोगों ने बस रुकवाकर उसमें बैठ गए अन्य लोगों के साथ मारपीट की। रामबन के SSP कुलबीर सिंह ने कहा कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें…
दिल्ली में नए साल के जश्न में उमड़ी भीड़, रोड जाम; मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो के गेट बंद दिल्ली में नए साल का जश्न मनाने निकले लोगों के कारण रोड पर ट्रैफिक जाम लग गया। इसके बाद लोग मेट्रो स्टेशन पहुंचे। मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि मंडी हाउस के गेट नंबर-4 और केंद्रीय सचिवालय के गेट नंबर-2 को बंद करना पड़ा। महाराष्ट्र में 11 नक्सलियों ने CM फडणवीस के सामने सरेंडर किया, कमांडर तारक्का सिदाम भी शामिल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस मुख्यालय में बुधवार को 11 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के सामने सरेंडर किया। इनमें कमांडर तारक्का सिदाम भी शामिल है। CM फडणवीस ने कहा कि राज्य नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। नक्सली सरेंडर कर रहे हैं और नए लोग नक्सली नहीं बन रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के 4 सहयोगी गिरफ्तार किए जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों 4 सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें त्राल पाईन के रहने वाले फिरदौस राथर, मुदस्सिर अहमद, कुचमुल्ला का रहने वाला उमर नजीर शेख और कौंसरबल त्राल का रहने वाला सलमान नजीर लोन शामिल है। ये लोग आतंकियों हथियार औ रसद पहुंचाते थे। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुंबई की कोर्ट ने 8 पाकिस्तानियों को 20 साल की सजा सुनाई, ₹2 लाख का जुर्माना लगाया; ड्रग्स के साथ पकड़ाए थे मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को 8 पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल के जेल की सजा सुनाई है। 2015 में इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात तट पर एक बोट से पाकिस्तानी नागरिकों को 232 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए थी। स्पेशल जज शशिकांत बांगर ने दोषियों पर 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट (NDPS) मामलों में अधिकतम सजा 20 साल की है। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र में 16 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाए थे महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई, ठाणे और राज्य के तीन अन्य जिलों में अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड बनवाए थे। एंटी टेररिस्ट स्कॉड ने पिछले महीने 43 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे 94.8 लाख श्रद्धालु; एक दशक में दूसरी सबसे बड़ी संख्या वैष्णो देवी में 2024 में 94.83 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। यह जानकारी वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO ने दी। उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर ने एक दशक में तीर्थयात्रियों की यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।लगातार तीसरे साल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 90 लाख को पार कर गई है। पिछले साल यह संख्या 95 लाख को पार कर गई थी। मणिपुर के इंफाल जिले में गोलीबारी, बम भी फेंके गए मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के गांव पर 1 जनवरी को कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांगपोकपी जिले के पहाड़ी इलाकों से कई राउंड फायरिंग की गई। साथ ही इंफाल पश्चिम जिले के निचले इलाके कडांगबंद इलाके में रात करीब 1 बजे बम फेंके गए। गांव वालों ने भी जवाबी फायरिंग की। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… गुजरात में युवक ने मंगेतर को मैसेज भेजने वाले की हत्या की गुजरात के गांधीनगर में 19 साल के युवक ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर को मैसेज भेजने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपी राहुल और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि वह अपनी मंगेतर के इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड जानता था। जब उसने लॉग इन किया तो उसे दशरथ नाम के शख्स के भेजे गए मैसेज मिले। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *