आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग के दो अहम प्रस्तावों पर फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सरकारी अस्पतालों में डॉक्युमेंटेशन और अन्य कार्यों के लिए स्टाफ आउटसोर्स करने का फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा MRI मशीनों की कमी को दूर करने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर मशीनें लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा संभव है। फिलहाल सरकारी अस्पतालों में MRI मशीनों की भारी कमी है, जिससे मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों में जांच करानी पड़ती है।


