भास्कर अपडेट्स:पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी बने पीयूष पांडे, कोलकाता पुलिस के कमिश्नर बने सुप्रतिम सरकार

पश्चिम बंगाल में पुलिस के डिपार्टमेंट में गुरुवार को बड़ा बदलाव किया गया। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे को राज्य का नया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया गया है। वहीं, दक्षिण बंगाल के एडीजी रहे सुप्रतिम सरकार को कोलकाता पुलिस का नया आयुक्त बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान डीजीपी राजीव कुमार शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के मद्देनज़र यह अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी अब विनीत गोयल को सौंपी गई है, जिन्हें एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, राज्य के एडीजी एसटीएफ पद की जिम्मेदारी जावेद शमीम को दी गई है। वहीं, पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा को डायरेक्टर ऑफ सिक्योरिटी बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *