भास्कर अपडेट्स:भारत में ही रहेंगी शेख हसीना, प्रत्यर्पण की मांग के बीच भारतीय सरकार ने वीजा बढ़ाया

भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का वीजा आगे बढ़ा दिया है। इससे साफ हो गया कि भारत हसीना को बांग्लादेश डिपोर्ट नहीं करेगा। दरअसल बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने भारत से मांग की है कि वो शेख हसीना को बांग्लादेश डिपोर्ट कर दे, ताकि उन पर अलग अलग मामलों में मुकदमा चलाया जा सके। आज की अन्य बड़ी खबरें… 1984 सिख दंगा- राउज एवेन्यू कोर्ट सज्जन कुमार के खिलाफ 21 जनवरी को फैसला सुनाएगी 1984 सिख विरोधी दंगे से जुड़ एक केस में राउज एवेन्यू कोर्ट सज्जन कुमार के खिलाफ 21 जनवरी को फैसला सुनाएगी। पूर्व कांग्रेस नेता 1984 में सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या के आरोपी हैं। मणिपुर में हथियारों का जखीरा बमामद, प्रतिबंधित संगठन PREPAK से जुड़ा उग्रवादी भी गिरफ्तार
मणिपुर के थौबल में सुरक्षाबलों ने तलाशी के दौरान ने हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जब्त किए गए हथियारों में एक पिस्तौल, मोर्टार, हथगोला और गोला-बारूद के कई जिंदा कारतूस शामिल हैं। इस बीच, पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन PREPAK के एक उग्रवादी को बिष्णुपुर जिले से गिरफ्तार किया है। उग्रवादी की उम्र 26 साल है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली में पति ने अफेयर के शक में पत्नी की हत्या की, शव के टुकड़े करने वाला था दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को बेड में छिपा दिया। वह पत्नी के शव को काटकर उसके टुकड़े करने वाला था। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बुधवार को बताया कि 26 साल की दीपिका चौहान का शव शुक्रवार को साउथ-वेस्ट दिल्ली के जनकपुरी में एक बॉक्स बेड के अंदर मिला। शव के मुंह को सड़ने से बचाने के लिए सफेद टेप से लपेटा गया था। जांच में पता चला कि मृतिका दीपिका एक स्पा में काम करती थी। उनकी शादी धनराज नाम के शख्स से हुई थी जो बाइक टैक्सी चलाता था। धनराज शराबी था और अपना सारा पैसा अपनी लत पर खर्च कर देता था और दीपिका उसके खुद के पैसों से घर चलाती थी। असम में ₹11 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, बस से सप्लाई की जा रही थी असम के कछार और कार्बी आंगलोंग जिलों से अलग-अलग अभियानों में 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की ड्रग्स जब्त की गई। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोमवार देर रात कछार जिले के दिघार फुलर्टोल इलाके से 5.1 करोड़ कीमत की 1.17 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। दिललाई तिनियाली में बस से 6 करोड़ कीमत की 1.22 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *