भास्कर अपडेट्स:मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 6 की मौत, कंटेनर ने रौंदा; बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, बस नोएडा से फर्रुखाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में बस रोक दी। कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर यात्रियों को रौंद दिया। कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर… आज की अन्य बड़ी खबरें… मेघालय खदान हादसे में मौतों का आंकड़ा 25 पहुंचा, 2 मालिक गिरफ्तार मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में अवैध ‘रैट-होल’ कोयला खदान हादसे में मौत का आंकड़ा 25 हो गया है। गुरुवार सुबह डायनामाइट विस्फोट के बाद हुए इस हादसे में 8 मजदूर घायल भी हुए हैं।एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्पेशल रेस्क्यू टीमें तब से लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं। हालांकि, कच्ची खदान की संकरी सुरंगों में पानी भर गया है। विस्फोट के बाद जहरीली गैस जमा होने से रेस्क्यू की रफ्तार धीमी है। पुलिस ने अवैध खदान चलाने के आरोप में दो मालिकों (शमेही वार और फॉर्मे चिरमांग) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। सीएम कॉनराड संगमा के निर्देश पर खनन और स्वास्थ्य विभाग के दो कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंचे। इस हादसे में नेपाल के सगे भाई पूर्ण बहादुर खापांगी और सुरेंद्र खापांगी की मौत हुई है। चेन्नई में बर्ड फ्लू; 1,500 कौवे मृत मिले; निगरानी बढ़ाई गई तमिलनाडु सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में कौओं की मौत के बाद बर्ड फ्लू (एवियन फ्लू, एच5एन1) को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। चेन्नई और आस‑पास के इलाकों में 1,000–1,500 से अधिक कौवे मृत पाए गए हैं। इनके सैंपलों में एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। स्लॉटरहाउस और बीमार या मृत पक्षियों को संभालने वालों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *