भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में 81 साल के बुजुर्ग ने पत्नी का मर्डर किया, खुद सुसाइड की कोशिश की

महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में शनिवार शाम 81 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी (74) की चाकू मारकर हत्या कर दी। खुद भी सुसाइड का प्रयास किया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति लंब समय से बीमार चल रहे थे। वृद्ध ने चाकू से पहले पत्नी की हत्या की, इसके बाद खुद की कलाई काट ली थी। आज की बाकी बड़ी खबरें… जम्मू में बॉर्डर के पास घुसपैठिया गिरफ्तार, पाकिस्तानी करंसी भी बरामद; मकसद जानने के लिए BSF कर रही पूछताछ जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला सिराज खान नाम के घुसपैठिए को रविवार रात 9.20 बजे ऑक्ट्रोई चौकी पर तैनात BSF जवानों ने देखा। कुछ राउंड फायरिंग के बाद उसे बॉर्डर फेंसिंग के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी करंसी भी मिली है। घुसपैठ करने की उसकी कोशिश के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। आतंकी साजिश के केस में 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 जगहों पर NIA का छापा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 जगहों पर तलाशी ले रही है। ये तलाशी एक आतंकी साजिश मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी जारी है। कर्नाटक के मांड्या में जुलूस पर पथराव, तनाव के बीच पुलिस ने करवाया भगवान गणेश मूर्ति का विसर्जन कर्नाटक के मांड्या में गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक झड़पों के बाद मद्दुर कस्बे में तनाव फैल गया। समुदाय विशेष के लोगों ने जुलूस पर पथराव किया। झड़प तब शुरू हुई जब लोग राम रहीम नगर में गणेश विसर्जन जुलूस में हिस्सा ले रहे थे। दोनों समुदायों के युवकों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच गणेश विसर्जन कराया। दुष्कर्म मामले में उम्रकैद काट रहा प्रज्ज्वल जेल में लाइब्रेरी क्लर्क बना दुष्कर्म के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे कर्नाटक में हासन के पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को परप्पना अग्रहारा जेल में लाइब्रेरी क्लर्क की जिम्मेदारी दी गई है। जेल प्रशासन के मुताबिक, रेवन्ना को कैदियों को किताबें देने और उनके रिकॉर्ड संभालने का काम सौंपा गया है। इस काम के लिए उसे हर दिन 522 रु. दिए जाएंगे, बशर्ते वह तय काम पूरा करे। जेल नियमों के अनुसार, उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को किसी न किसी तरह का काम करना जरूरी होता है। काम का चयन उनकी रुचि और योग्यता के आधार पर किया जाता है। एक जेल अधिकारी ने बताया कि रेवन्ना ने प्रशासनिक काम में रुचि दिखाई थी, लेकिन जेल प्रशासन ने लाइब्रेरी में तैनात किया। प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता और जेडी (एस) के वरिष्ठ नेता व होलेनरसीपुरा से विधायक एचडी रेवन्ना का बेटा है। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *