भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में मची भगदड़, महिलाओं की हालत बिगड़ी

महाराष्ट्र के भिवंडी में बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री की सभा में भगदड़ मच गई। वे मानकोली नाके के पास इंडियन ऑयल कंपनी के सत्संग कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वे खुद सभी लोगों को विभूति बाटेंगे। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई। भगदड़ में फंसी कुछ महिलाओं की हालत बिगड़ गई। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। भगदड़ मचते ही धीरेंद्र शास्त्री मंच छोड़कर चले गए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… अतुल सुभाष सुसाइड मामले में पत्नी निकिता, सास और साले को बेंगलुरु कोर्ट से जमानत मिली बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को शनिवार को बेंगलुरु की सिटी सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी। तीनों को प्रयागराज और गुरुग्राम से गिरफ्तार से किया गया था। 9 दिसंबर को AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने बेंगुलरु में अपने फ्लैट में सुसाइड नोट और वीडियो बनाकर जान दे दी थी। इसके बाद अतुल के परिवार ने पत्नी निकिता सिंघानिया और उसके परिवार पर अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। दिल्ली वक्फ बोर्ड के CEO बने IAS अजीमुल हक, LG वीके सक्सेना ने आदेश जारी किया आईएएस अधिकारी अजीमुल हक को दिल्ली वक्फ बोर्ड का CEO नियुक्त किया गया है। दिल्ली LG वीके सक्सेना ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। हक वर्तमान में दिल्ली जल बोर्ड के मेंबर (एडमिनिस्ट्रेशन) के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें वक्फ बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सूरत एयरपोर्ट पर CISF जवान ने सर्विस गन से अपने पेट में गोली मारी; इलाज से पहले मौत सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्यूटी पर तैनात CISF जवान ने अपनी सर्विस गन से पेट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक किशन सिंह नाम का जवान ने दोपहर 2.10 बजे एयरपोर्ट के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारी। जहां से उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के पहले ही उनकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मुंबई के बांद्रा में इलाके में झोपड़ियों में आग, 25 झुग्गियां जलीं शनिवार दोपहर बांद्रा ईस्ट में ओएनजीसी कॉलोनी के ज्ञानेश्वर नगर इलाके में भीषण आग लग गई। हादसा दोपहर करीब 2:36 बजे हुई और इसमें करीब 20 से 25 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। नांदेड़ की अदालत ने अप्रैल 2006 के विस्फोट केस में 12 आरोपियों को बरी किया, हादसे में 2 की मौत हुई थी महाराष्ट्र के नांदेड़ की एक अदालत ने शनिवार को अप्रैल 2006 विस्फोट से जुड़े मामले में सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया। विस्फोट एक घर में हुआ था जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। राकेश धावड़े मालेगांव 2008 विस्फोट मामले में और अन्य आरोपी थे। अब असम में उठी ताई अहोम समुदाय को ST दर्जा दिए जाने की मांग, गुवाहाटी में सचिवालय के बाहर ताइपा का प्रदर्शन ताई अहोम समुदाय के संगठन ताई अहोम युवा परिषद असम (TAIPA) ने समुदाय को एसटी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर गुवाहाटी में असम सचिवालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। परमाणु वैज्ञानिक डॉ. आर चिदम्बरम का निधन, पोखरण में 1974 और 1998 में परमाणु परीक्षण के सूत्रधार रहे परमाणु वैज्ञानिक डॉ. आर चिदम्बरम का शनिवार सुबह मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। चिदम्बरम उन कुछ वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने पोखरण में 1974 और 1998 में भारत के दोनों परमाणु परीक्षणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख और भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर भी रहे। वे अमेरिका के साथ नागरिक परमाणु समझौते को अंतिम रूप देने में भी शामिल थे, जिसने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समुदाय में भारत के अलगाव को समाप्त कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर… तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट; अब तक 6 शव मिले, रेस्क्यू जारी तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विरुधुनगर की फैक्ट्री से अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं। बचाव अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि यह विस्फोट रसायनों को मिलाने की प्रक्रिया के दौरान हुआ और इससे वहां बना एक कमरा ध्वस्त हो गया, जिसके कारण लोगों की मौत हो गई। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में गोलीबारी, 5 लोग घायल अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में दो पक्षों की लड़ाई के दौरान हुई गोलीबारी में 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 पुरुष और 1 महिला शामिल है। यह घटना हैरी थॉमस वे एनई 1500 ब्लॉक में हुई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि पांचों घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया है। दिल्ली में स्कूल के बाहर स्टूडेंट की चाकू घोंपकर हत्या, 7 अरेस्ट दिल्ली के शकरपुर इलाके में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के बाहर 14 साल के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामला दो स्टूडेंट के बीच विवाद का है। दिल्ली से साइबर ठग अरेस्ट- खुद को अमेरिकी बताता था, प्राइवेट वीडियो से महिलाओं को ब्लैकमेल करता था दिल्ली में पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति खुद को अमेरिका में रहने वाला फ्रीलांसर बता रहा था और उसने बम्बल, स्नैपचैट पर प्रोफाइल बनाने के लिए वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया। उसने 18-30 साल की महिलाओं को निशाना बनाया। उन्हें प्राइवेट तस्वीरों और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और ऐप-आधारित वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर और 13 क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए। इथोपिया में 5.5 तीव्रता का भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट को लेकर चिंता बढ़ी यूरोपियिन मिडटरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक इथोपिया में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई में था। इससे पहले दिन में इथियोपिया के केंद्रीय माउंट डोफन में ज्वालामुखी विस्फोट की सूचना दी थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इलाके में लगातार छोटे-छोटे झटके महसूस किए गए। असम पुलिस ने ₹2 करोड़ की कोडीन से बनी कफ सिरप जब्त की, CM बोले 2024 में 183 Kg हेरोइन पकड़ी असम पुलिस ने शुक्रवार को कछार जिले में एक वाहन से दो करोड़ रुपए कीमत की कोडीन से बने कफ सिरप की 11,100 बोतलें जब्त कीं। कोडीन अफीम और मार्फीन से बनाता है, इसलिए लोग इससे बने कफ सिरफ का इस्तेमाल नशे के लिए करते हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत में बताया था कि 2024 में पुलिस ने 682.44 करोड़ रुपए की और अन्य ड्रग्स जब्त की। सीएम सरमा ने कहा, “2021 में पुलिस ने 420.17 करोड़ रुपए, 2022 में 784.55 करोड़ रुपए, 2023 में 742.09 करोड़ रुपए और पिछले साल यानी 2024 में 682.44 करोड़ रुपए की 183 Kg हेरोइन जब्त की। पिछले साल पुलिस ने 22,776 Kg, 114 Kg अफीम, 33.07 लाख नशीली गोलियां, 14 Kg मॉर्फिन और 2.30 लाख कफ सिरप की बोतलें जब्त की थीं। फैज अहमद किदवई सिविल एविएशन डायरेक्ट्रेट के महानिदेशक नियुक्त फैज अहमद किदवई शुक्रवार को सिविल एविएशन डायरेक्ट्रेट के महानिदेशक नियु्क्त किए गए। वे 1996 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वे कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थे। उनकी नियुक्ति केंद्रीय कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी के आदेश पर हुई। वहीं, मध्य प्रदेश कैडर के ही 1998 बैच के IAS आकाश त्रिपाठी को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय से मुक्त कर ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *