भास्कर अपडेट्स:मेघालय में सीएम कोनराड संगमा ने 12 में से 8 मंत्रियों को बदला

मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने मंगलवार को अपनी गठबंधन सरकार में कैबिनेट में फेरबदल किया। 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। यह फेरबदल कुल 12 में से 8 मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद किया गया है। मुख्यमंत्री संगमा ने इन इस्तीफों को राज्यपाल सीएच विजयशंकर को सौंपा था। नए मंत्रियों में एनपीपी के टिमोथी डी शिरा, ब्रेनिंग ए. संगमा, वाइलडमिकी शिल्ला और सोस्थेनेस सोहतुन शामिल हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा वाले मेघालय में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *