मेघालय में के ईस्ट खासी हिल्स जिले के मावकिनरेव गांव में सोमवार को एक निर्माणाधीन रामकृष्ण मिशन के स्कूल को गिराने की कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि 250 लोगों भीड़ इस स्कूल को गिराना चाहती थी। उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया गया। स्थिति काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए। स्थिति तब भी कंट्रोल में नहीं आई तो गांव में कर्फ्यू लगाना पड़ा। पुलिस ने बताया कि रामकृष्ण मिशन स्कूल की स्थापना 2022 में तत्कालीन सरदार (गांव प्रमुख) ने नौ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी करवाने के बाद की थी, लेकिन मौजूदा गांव प्रमुख ने इस फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर यह स्कूल अवैध है। पुलिस के साथ हुई झड़प में कुल 8 लोग घायल हुए। इनमें 4 गांव वाले और 4 पुलिस वाले थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के पालघर में प्रिंसिपल ने 13 साल की बच्ची को 5 मिनट लेट होने पर 50 उठक-बैठक लगवाए, अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र के पालघर में एक स्कूल प्रिंसिपल ने 13 साल की बच्ची को क्लास में 5 मिनट लेट आने पर 50 बार उठक-बैठक लगवाए। इसके बाद बच्ची की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बच्ची के परिजन ने कहा- हमने 19 जनवरी को पालघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन बेटी के कहने पर हमने शिकायत वापस ले ली। तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या, 4 लोग गिरफ्तार; कुछ दिन पहले अवैध खनन का पर्दाफाश किया था तमिलनाडु के पुदुकोट्टई जिले में अवैध खनन का पर्दाफाश करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जगबर अली की हत्या कर दी गई। इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मौत से कुछ ही दिन पहले थिरुमायम तालुक में अवैध खनन को लेकर आरआर ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने 70 हजार ट्रकों से खनन के सबूत भी सामने लाए थे।


