भास्कर अपडेट्स:CBI ने रक्षा मंत्रालय के ऑडिटर समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, ₹8 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रक्षा मंत्रालय के प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (PCDA) कार्यालय में तैनात सीनियर ऑडिटर और दो अन्य लोगों को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपी एक प्राइवेट डिफेंस सप्लायर और उसके कर्मचारी हैं। CBI ने 7 फरवरी 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता खुद भी एक डिफेंस सप्लायर है। उसने आरोप लगाया कि सीनियर ऑडिटर और एक प्राइवेट डिफेंस सप्लायर ने उसके पहले से मंजूर हो चुके बिलों के भुगतान के बदले 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *