दैनिक भास्कर राजस्थान के 30वें गौरवशाली साल के उत्सव के तहत शनिवार को सनबर्न रिलोड डीजे म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया। डीजे नाइट में जयपुराइट्स म्यूजिक और एनर्जी से भरपूर शाम का हिस्सा बने। जवाहर सर्कल स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइज के ईस्ट लॉन में शाम 5 बजे से शुरू हुए इस इवेंट में बड़ी संख्या में यंग ऑडियंस और म्यूजिक लवर्स पहुंचे।
भास्कर उत्सव के तहत आयोजित इस डीजे नाइट में डीजे सुकेतु ने अपनी परफॉर्मेंस से माहौल को पूरी तरह हाई-एनर्जी बना दिया। DJ सुकेतु मास्क बॉक्स और ओला रास की बीट्स पर देर शाम तक जयपुराइट्स झूमते नजर आए। म्यूजिक, लाइटिंग और लाइव डीजे सेटअप ने पूरे वेन्यू को सनबर्न फील दे दी। सनबर्न रिलोड को जयपुर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि शहर में लाइव डीजे और म्यूजिक इवेंट्स को लेकर खासा उत्साह है। भास्कर उत्सव की एंटरटेनमेंट सीरीज में यह इवेंट खास आकर्षण रहा।
मैराथन में राहु केतु के स्टारकास्ट होंगे शामिल
भास्कर उत्सव की कड़ी रविवार सुबह भी जारी रहेगी। रविवार सुबह 6 बजे अल्बर्ट हॉल से OTS चौराहे तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में फिल्म राहु केतु की स्टार कास्ट पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे शामिल होंगी। मैराथन के जरिए फिटनेस और सोशल अवेयरनेस का संदेश देने की भी कोशिश की जाएगी।
दैनिक भास्कर राजस्थान के 30वें साल के उत्सव के तहत 13 से 23 दिसंबर तक अलग-अलग फॉर्मेट में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


