भास्कर एप पर जन समस्याओं के समाधान का सेगमेंट लॉन्च:जलदाय, यूडीएच और गृह राज्यमंत्री ने की शुरुआत; कहा- अधिकारी जिम्मेदार बनेंगे, सरकार और आमजन जुड़ेंगे

दैनिक भास्कर एप पर आमजन की समस्याओं को सामने लाने के लिए न्यू सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’ लॉन्च हो गया है। इसकी खास बात ये है कि जनता जो समस्या पोस्ट करेगी, जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी उस पर अपना समाधान दे सकेंगे। ये सभी पाठकों को दिखेगा। इसके लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को भास्कर एप पर ही अथॉरिटी व्यू मिलेगा। इसमें वे अपने विभाग की समस्या का समाधान करते हैं तो एक क्लिक पर समाधान दिखा सकते हैं या समाधान जारी है… के बारे में जानकारी दे सकते हैं। आमजन भी समस्या पोस्ट करने पर समाधान पर क्लिक कर सकती है। देश में मीडिया इंडस्ट्री में ऐसा पहला प्रयोग है, जहां लोग सीधे आवाज उठा सकेंगे और अधिकारी एक क्लिक पर समाधान कर सकेंगे। इस नए प्रयोग की शुरुआत शुक्रवार को राजस्थान सरकार के नगरीय विकास और स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा, जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की। तीनों ने भास्कर के इस प्रयोग की सराहना करते हुए कहा- एप का ये फीचर पब्लिक और सरकार के बीच सेतु का काम करेगा। जलदाय मंत्री कन्हैयालाल ने कहा- एप पर आ रही समस्याओं की निगरानी के लिए अलग से टीम बनाएंगे। खर्रा ने कहा कि नगर निगम पार्ट-1 एक और 2 में इसके लिए अलग से अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि आम जन की समस्याओं का समाधान हो सकें। जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी लगातार जनसेवा से जुड़े कामों को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में मीडिया के माध्यम से आमजन की समस्या सरकार तक पहुंचेगी तो अधिकारी और कर्मचारी और गंभीरता से काम करेंगे। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। ‘भास्कर समाधान’ की लॉन्चिंग की Photos देखिए… पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म
दैनिक भास्कर राजस्थान के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित ने इस नए सेगमेंट को लेकर कहा कि यह देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके में जन समस्याओं से जुड़ी कोई भी पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी व आसान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत जयपुर के दोनों नगर निगम क्षेत्रों से की गई है। आने वाले समय में यह सेगमेंट पूरे राजस्थान में और आगे चलकर देशभर में लॉन्च किया जाएगा। न्यू सेगमेंट की पांच खास बातें….अधिकारी कॉल कर सकेंगे आपकी हर समस्या बनेगी बड़ा मुद्दा
अब गली-मोहल्लों, सड़कों और सरकारी दफ्तरों में अटकी आपकी परेशानियों पर कार्रवाई भी होगी। दैनिक भास्कर एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। आपके द्वारा पोस्ट की गई हर शिकायत सीधे दैनिक भास्कर डेस्क तक पहुंचेगी। डेस्क की टीम आपकी शिकायत की फैक्ट चेकिंग और वेरिफिकेशन करेगी ताकि सही और वास्तविक समस्याएं ही सामने आएं। वेरिफिकेशन के बाद, कुछ ही मिनटों में आपकी समस्या आपके क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि वे तुरंत कार्रवाई कर सकें। हालांकि एक बार पोस्ट की गई समस्या का समाधान होने में लगभग 72 घंटे लग सकते हैं। स्टार ऑफिसर बनने का मौका
इस सेगमेंट के तहत जन समस्याओं का जिम्मेदारी के साथ समाधान करवाने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। जनता से जुड़ने वाले अधिकारियों की न्यूज स्टार ऑफिसर के रूप में दैनिक भास्कर एप और अखबार में पब्लिश की जाएगी। इसका मकसद यही है कि ज्यादा से ज्यादा अधिकारी शहरवासियों से जुड़ सकें। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास
इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे, ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। यदि सरकार और अधिकारी इसे सकारात्मक लेकर समाधान के लिए काम करेंगे तो शहर में बदलाव लाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *