भास्कर के ऑपरेशन यूट्रस के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। नेपाल सीमा से सटे रक्सौल के 5 अस्पतालों को सील कर दिया गया है। यहां पर भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। रक्सौल अनुमंडल के 150 से ज्यादा अस्पतालों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ये कार्रवाई ऑपरेशन पार्ट- 2 चलने के 4 घंटे बाद ही शुरू हो गई थी। हमारी खबर के बाद पूर्वी चंपारण के DM सौरभ जोरवाल ने टीम गठित की। इसमें एक मजिस्ट्रेट, एक DSP, स्वास्थ्य विभाग को शामिल किया गया। छापेमारी के लिए पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था। भास्कर की खबर के बाद एक्शन की तस्वीरें देखिए…


