भास्कर परिवार ने मनाया प्रेरणा दिवस, रक्तदान में दिखा उत्साह

रांची|दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्मदिवस शनिवार को पूरे सम्मान और भावनाओं के साथ प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। उनकी स्मृति में आयोजित इस दिन का उद्देश्य समाज और मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करना था। इसी कड़ी में भास्कर कार्यालय में एक रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक निरंतर रक्तदान का सिलसिला चलता रहा। शिविर में भास्कर समूह के कर्मियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजन के दौरान लगभग दो दर्जन यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभाएगा। इस पूरे कार्यक्रम में रिम्स ब्लड बैंक का विशेष सहयोग रहा। रिम्स की डॉक्टर कविता देवघरिया, डॉक्टर उमेश राणा, डॉक्टर आंचल अग्रवाल और उनकी टीम ने कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रेरणा दिवस पर किया गया रक्तदान न केवल स्वर्गीय रमेशचंद्र अग्रवाल की महान सोच-समाज सेवा, सबसे बड़ी सेवा को जीवंत करता है, बल्कि लोगों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *