भास्कर संस्थापक की जयंती पर 44 युवाओं ने किया ब्लड-डोनेट:रक्तदानवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, एसपी ने फीता काटकर की शुरुआत

दैनिक भास्कर समूह के संस्थापक स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के 81वें जन्म दिवस को दो दिवसीय प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया गया। शनिवार को बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 44 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। इससे पहले एसपी नरेंद्र सिंह मीना और पीएमओ बीएल मंसूरिया और दैनिक भास्कर के एडिटर पवन जोशी, डॉक्टर बी.एल. मंसूरिया ने फीता काटकर कैंप की शुरुआत की। बाड़मेर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान कैंप में युवाओं, युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कुछ ही घंटों में 44 युवाओं व युवतियों ने ब्लड डोनेट किया। पहली बार डोनेट करने वाले युवा का कहना है कि स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के सामाजिक सरोकार को पढ़ने के बाद उनसे प्रेरित होकर पहली बार रक्तदान किया है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने कहा- दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन का हर साल जन्मदिवस पर ब्लड डोनेशन कैंप हर किसी को प्रेरित करता है। युवाओं और गर्ल्स ने बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेशन में भाग लिया। रक्तदान हर इंसान को समय-समय पर करना चाहिए। इससे खुद की हेल्थ के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को भी बचाया जा सकती है। डॉक्टर बीएल मंसूरिया का कहना है कि- 44 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। रक्तदान करने वाले डोनर को अल्पाहार व जूस भी पिलाया गया। वहीं भास्कर परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। पहली बार ब्लड डोनेट करने वाली युवती ने कहा- मैंने पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान से बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं है। रक्तदान करने से किसी जीवन को बचाया जा सकता है। आगे भी समय-समय पर रक्तदान करती रहूंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *